Delhi Blast: 43 कॉल, 200 मैसेज और भागने की तैयारी…डॉक्टर्स की आतंकी चैट ने खोला ऐसा राज…जिसे सुनकर दहल उठेगी रूह…
दिल्ली ब्लास्ट केस में व्हाइट कॉलर मॉड्यूल की परतें खुलीं—तीन डॉक्टरों के बीच सीक्रेट कॉल्स, डिलीटेड चैट और फरार होने की साजिश का बड़ा खुलासा।

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सुरक्षा एजेंसियों के हाथ चौंका देने वाले राज लगातर सामने आ रहे हैं। एटीएस और एनआईए को उस ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी नेटवर्क के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसकी तलाश लंबे समय से चल रही थी। पकड़े गए तीन डॉक्टर—डॉ. शाहीन सईद, डॉ. आरिफ और डॉ. मुजम्मिल—के बीच गहरे संपर्क की पुष्टि हो चुकी है।
Delhi Blast:फॉरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा: 39 वॉयस कॉल, 43 व्हाट्सऐप कॉल, 200+ मैसेज!
सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक जांच में तीनों डॉक्टरों के बीच:
39 वॉयस कॉल
43 व्हाट्सऐप कॉल
200 से ज्यादा मैसेज
बरामद हुए हैं।
एजेंसियों ने 25 डिलीटेड मैसेज भी रिकवर किए हैं, जिनमें धमाके और इससे जुड़े नेटवर्क के अहम राज होने की आशंका है। यह साफ है कि तीनों लंबे समय से संपर्क में थे और धमाके के बाद भी लगातार बातचीत जारी थी।
Delhi Blast:भागने की तैयारी में था आरिफ – कमरे से मिला पैक्ड बैग
कानपुर के अशोक नगर स्थित फ्लैट से गिरफ्तार डॉ. आरिफ के कमरे से पैक्ड बैग, कपड़े और जरूरी सामान मिले। इससे स्पष्ट है कि वह गिरफ्तारी से पहले शहर छोड़ने की तैयारी कर चुका था।
सूत्रों का दावा—जैसे ही फरीदाबाद में डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी की खबर आरिफ तक पहुँची, उसने अंदाजा लगा लिया कि अगला नंबर उसका है और वह तुरंत भागने की कोशिश में जुट गया।
समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया।
नया iPhone, की-पैड फोन और लैपटॉप में संदिग्ध फाइलें
तलाशी में एजेंसियों को आरिफ के पास से:
2 iPhone
1 की-पैड मोबाइल
लैपटॉप
बरामद हुआ है।
नया iPhone उसने 27 अक्टूबर को ही खरीदा था ताकि पुराने कॉन्टैक्ट्स और डिजिटल ट्रैकिंग से बच सके। लैपटॉप से कई फाइलें मिली हैं जिनमें दस्तावेज, मैप्स और चैट लॉग होने की संभावना है। इनकी तकनीकी जांच जारी है।
Delhi Blast:नेटवर्क की जड़ें चमनगंज और बेकनगंज तक फैलीं
खुफिया एजेंसियां अब कानपुर के चमनगंज और बेकनगंज के संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। शाहीन के भाई डॉ. परवेज और कुछ रिश्तेदार इन इलाकों में प्रभाव रखते थे और धार्मिक आयोजनों के दौरान कई बाहरी लोग शामिल होते थे।
अब एजेंसियां उन बाहरी लोगों की पहचान और बैकग्राउंड खंगाल रही हैं।
डॉक्टर्स का आतंक में शामिल होना—सबसे बड़ा खतरा
यह मामला इसलिए और ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि इसमें उच्च शिक्षित डॉक्टर शामिल हैं।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल है—बाहर से सामान्य, अंदर से घातक।
IMA ने आरोपी डॉ. शाहीन की सदस्यता रद्द कर दी है, वहीं कानपुर के GSVML मेडिकल कॉलेज के शिलापट पर से उसका नाम सफेद पट्टी से ढककर हटा दिया गया है।
Delhi Blast: 2000 से ज्यादा मेडिकल छात्रों की जांच जारी
जांच एजेंसियां अब तक 2000+ मेडिकल छात्रों के दस्तावेज खंगाल चुकी हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों का पता लगाया जा सके।
एटीएस अब भी डॉ. आरिफ से पूछताछ कर रही है।
फोकस है:
फंडिंग
विदेशी लिंक
ट्रेनिंग
नेटवर्क के अन्य सदस्यों
अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल उत्तर भारत में आतंक की नई चुनौती बन सकता था, लेकिन समय रहते इसके बड़े हिस्से को पकड़ लिया गया।









