शेखपुरा। तबीयत बिगड़ने से दो होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। दोनों दिवंगत होमगार्ड जवान में एक एसपी आवास में सुरक्षा में तैनात थे, जबकि दूसरा डीआरसीएस कार्यालय में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक एसपी आवास में तैनात 56 वर्षीय होम गार्ड के जवान सुरेश प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के तोयगढ़ गांव की है। जहां पिछले दो माह से बीमार चल रहे होमगार्ड के जवान 57 वर्षीय तनिक मोची की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। वो डीआरसीएस कार्यालय में पदस्थ थे।

मृत होम गार्ड जवान पिछले कुछ माह से शेखपुरा के एसपी कार्तिकेय शर्मा के सरकारी आवास पर तैनात थे। मंगलवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। डाक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जतायी है। जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल में होमगार्ड के कई जवान आ पहुंचे।

इन दोनों होमगार्ड जवानों की मौत के बाद जिले के होमगार्ड जवानों के बीच मातम छा गया है।कंपनी कमांडर उदय शंकर झा के नेतृत्व में सहकर्मी जवानों उनके पार्थिव शरीर को गॉड ऑफ ऑनर प्रदान किया। जिला समादेष्ठा कार्यालय द्वारा उनके पार्थिव शरीर के दाह संस्कार हेतु परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया। उधर दूसरी घटना में मृत होमगार्ड के जवान पूर्व में डीआरसीएस कार्यालय में पदस्थापित थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...