पूर्णिया। एक महिला सिपाही की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया। मामला बिहार के पूर्णिया का है, जहां एक महिला सिपाही का शव फांसी पर लटका मिला है। महिला सिपाही का नाम नीतू राय है। नीतू की मौत कब हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है। मौत की जानकारी तब हुई, जब साथ काम करने वाली एक कॉन्स्टेबल उससे मिलने घर पहुंची। कमरे से बदबू आ रही थी। उसने पुलिस को सूचना दी। कमरा खोलकर देखा तो नीतू फंदे से लटकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

33 साल की नीतू राय 10 साल से पुलिस में थी। 15 दिन पहले ही नीतू ने बतौर रीडर ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में जॉइन किया था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक नीतू करीब 3 साल से पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र में रिटायर इंजीनियर एन के प्रसाद के घर माधुरी सेवा सदन में किराए के मकान में रह रही थी। इससे पहले नीतू क्राइम सेक्शन में पोस्टेड थी।15 दिन पहले ही उसने बतौर रीडर ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में जॉइन किया था।

कॉन्स्टेबल नीतू राय के पति स्व पंकज राय भी पुलिस डिपार्टमेंट में ही थे। पति की मौत के बाद साल 2013 में अनुकंपा पर नीतू ने बतौर कॉन्स्टेबल बिहार पुलिस में जॉइन किया था।17 अगस्त से ही नीतू ने डिपार्टमेंट आना बंद कर दिया था। 19 अगस्त को आखिरी बार घर वालों से बातचीत हुई थी। काफी दिन गुजरने के बाद भी नीतू डिपार्टमेंट नहीं आई तो महिला सहकर्मी ने कॉल किया। फोन बंद आने पर महिला सहकर्मी बुधवार को नीतू के किराए के घर पहुंची।

वहां कमरे से अजीब सी दुर्गंध आने के बाद महिला सहकर्मी ने सीनियर ऑफिसर को कॉल किया। इसके बाद मौके पर पहुंची FSL की टीम और पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद नीतू का शव कमरे के पंखे से झूलता हुआ मिला। नीतू की दो बेटियां हैं। एक 7वीं तो दूसरी 11वीं में पढ़ती है।मृतक कॉन्स्टेबल के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...