महंगाई भत्ता बढ़ा : बिग ब्रेकिंग – राज्य कर्मियों को दीपावली का मिला तोहफा… महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया

रांची। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
यहां देखे विडियो …
बैठक में जो फैसले लिये गये
- कर्मचारियों का महंगाई भत्ता राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों को 34 प्रतिशत की जगह 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने आज कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लगा दी है।
- पेंशनभोगियों को भी 1 जुलाई 2022 की तिथि से महंगाई भत्ता 34 से 38 प्रतिशत किया गया।
- हाईकोर्ट के 21 जजों को मिलेगी स्कोडा की नयी कार, इसके लिए 9 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।
- 10 सेवानिवृत लिपिक को बहाल किया जायेगा और उन्हें मौजूदा शासकीय लाभ दिया जायेगा।
- नगर विकास ने शौचालय को स्वच्छ भारत मिशन के तौर पर मिली स्वीकृति
- परिवहन विभाग की तरफ से ग्राम गाड़ी का संचालन को कैबिनेट की मंजूरी। इसके तहत आपरेटर को अलग-अलग तरीके से सुविधा दी जायेगी। 5 साल तक परमिट और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री रहेगी। ब्याज सब्सीडी भी दी जायेगी। सीनियर सिटीजन और स्कूली बच्चों को फ्री सर्विस मिलेगी।
- पथ निर्माण विभाग चंदरपुर और बड़काकाना पथ निर्माण की स्वीकृति
- पथ प्रमंडल चांदरगोड़ा के पास 7.7 किलोमीटर सड़क का दो लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा।