जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स हुआ जारी, श्रेणी और सेवावार देखें पूरी लिस्ट
JPSC Civil Services Exam Cut Off Marks released, see full list category and service wise

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी ने 11वीं, 12वीं, और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑट मार्क्स जारी कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयोग ने गुरुवार को अंतिम परिणाम में विभिन्न सेवाओं में श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी किया है.
साथ ही आयोग ने अलग से लिखित परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स भी प्रकाशित किया है. गौरतलब है कि इस परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई को जारी हुआ था.आयोग ने इस परीक्षा के अंतिम परिणाम के बाद सफल एवं असफल अभ्यर्थियों का प्राप्तांक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.
अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना प्राप्तांक
उम्मीदवार अपना रोल नंबर, जन्म तिथि एवं निबंधित मोबाइल नंबर डालकर अपना प्राप्तांक देख सकेंगे तथा उसे डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग के अनुसार, इसके लिए 60 दिनों तक लिंक खुला रहेगा. गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में कुल 342 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है
श्रेणीवार फाइनल कट-ऑफ
- अनारक्षित (UR): 652.00
- EWS: 590.50
- OBC-1: 623.75
- OBC-2: 653.25
- SC: 565.25
- ST: 580.25
मुख्य परीक्षा का कट-ऑफ
- EWS: 556.75
- OBC-1: 565.25
- OBC-2: 596.00
- SC: 546.25
- ST: 495.00
प्रशासनिक सेवा (Dy. Collector/SDM)
- UR – 00
- OBC-1 – 50
- OBC-2 – 25
- SC – 25
- ST – 75
पुलिस सेवा (DSP)
- UR – 50
- EWS – 50
- OBC-1 – 75
- OBC-2 – 00
- SC – 00
- ST – 75
वित्त सेवा (Finance Officer)
- UR – 25
- OBC-2 – 00
- ST – 50
शिक्षा सेवा (Education Service)
- UR – 50
- SC – 25
अन्य सेवा (जैसे Co-operative, Labour, आदि)
- UR – 00 से 648.25
- EWS – 50 से 606.25
- OBC-1 – 75 से 648.25
- OBC-2 – 25 से 654.50
- SC – 25 से 596.00
- ST – 25 से 653.00
अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र
जानकारी के अनुसार, जेपीएससी सिवील सेवा परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलेगा. विभिन्न विभागों में अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. राज्य स्तर पर बड़ा कार्यकर्म आयोजित कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
आयोग ने क्या कहा?
वहीं JPSC के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि कट-ऑफ जारी करने में देरी तकनीकी जांच और डेटा सत्यापन की वजह से हुई. आयोग की प्राथमिकता पारदर्शिता है, इसलिए बिना पूरी प्रक्रिया के परिणाम जारी नहीं किया जा सकता था. अब सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार अंक देख सकते हैं’.









