क्राइम: बांका जिले में 16 वर्षीय युवक की अपहरण कर हत्या..रजौन पुलिस जांच में जुटी..

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के झिटका गांव में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां 16 वर्षीय युवक की अपहरण के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इससे पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक की पहचान दीनबंधु कुमार के रूप में की गई। वहीं मृतक का चचेरा भाई किसी तरह अपराधियों के चुंगल से भाग कर घर पहुंचा।मामला प्रकाश में आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।और सारे पहलू को जोड़कर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस को मृतक परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर चार नामजद अभियुक्त बनाए गए है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रहीं है। फिलहाल कर्णोवका पता नही चल पाया है। घटना की जानकारी होने आस पास के गांवों से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है।फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

परघड़ी लकड़ा पंचायत के झिटका गांव के दो चचेरे भाई को मंगलवार को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसमें एक कि बदमाशों ने हत्या कर दी जबकि दूसरा घायल अवस्था में बदमाशों के चंगुल से भाग निकला मृतक का शव बुधवार की दोपहर झिटका गांव के रणयोधा बहियार से बरामद किया गया था। मामला भूमि विवाद से जुड़ा जाता है। मामले की जानकारी मिलते ही रजौन और धनकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के 4 घंटे पूर्व मृतक के पिता गोपाल यादव ने रजौन थाना में अपने पुत्र और भाई के पुत्र रोहित कुमार(15) के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मृतक दीनबंधु कुमार (16) झिटका गांव के भोपाल यादव का बड़ा पुत्र था।

Related Articles

close