गढ़वा । झारखंड में गढ़वा जिला के भंडरिया थाना में पदस्थापित जैप 8 के हवलदार 47 वर्षीय चंद्रिका सिंह की मौत शुक्रवार की शाम हृदयाघात से हो गई।वे भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के बैगाडिह गांव निवासी थे।शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ और वे अचेत होकर गिर पड़े। जवानों के द्वारा तत्काल भंडारिया उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय के द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। शनिवार की सुबह सूचना आग की तरह गांव में फैल गई और गांव शोक में डूब गया। शनिवार की सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी करने एवं शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात गढ़वा पुलिस लाइन में सलामी दी गई।

तत्पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार दोपहर शव लेकर गाड़ी उनके गांव पहुंचा।भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय अरसली दक्षिणी मुखिया प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...