रांची। विधानसभा की गहमा गहमी के बीच आज राजधानी में कांग्रेस का बड़ा पॉलिटिकल शो होने जा रहा है। महंगाई और केंद्र की आर्थिक नीतियों का विरोध करने के लिए आज कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है।कांग्रेस ने राजधानी में शक्ति प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रांची बुलाया है। सभी जिलाध्यक्षों को राजभवन घेराव के लिए बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

घेराव कार्यक्रम 13 मार्च को सुबह 11.30 बजे मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन तक निकाला जाएगा।राजभवन का घेराव केंद्र की आर्थिक नीतियों का विरोध करने के लिए किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार के कारण ही देश में महंगाई बढ़ रही है।

आज राजभवन के समक्ष कांग्रेस का घेराव जोरदार होगा. बापू वाटिका से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार में शामिल कांगेस कोटे के सभी मंत्री, विधायक, सभी जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

झारखंड कांग्रेस, हिंदनबर्ग रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद से कांग्रेस लगातार मुखर रही है. पहले रांची में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एसबीआई और एलआईसी कार्यालय के बाहर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया था. फिर सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। अब 13 मार्च को झारखंड कांग्रेस राजभवन का घेराव करेगी। मोरहाबादी से आक्रोश जुलूस की शक्ल में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राजभवन के लिए निकलेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...