रांची: दीपावली के बाद झारखंड में ठंड बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ आज और कल उतरी अंडमान सागर में बने निम्न दबाव के कारण चक्रवाती तूफान ‘सितरंगज‘ का असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के बोकारो में दीपावली के दिन में झमाझम बारिश हुई है। इससे ठंड तो बड़ी ही दिवाली की सारी तैयारियों पर भी पानी फेर दिया।

मौसम विभाग की चेतावनी

आज रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना के कुछ क्षेत्रों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका व्यक्त की थी। मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जतायी है कि साइक्लोनिक स्टॉर्म के कारण है 25 और0 26 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में थंडर स्टॉर्म लाइटनिंग भी देखने को मिल सकती है। बारिश के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर का आकलन किया जा रहा है।बोकारो में सोमवार की शाम 1 घंटे बारिश हुई।बारिश रुकने के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए थे।


मानसून की विदाई
झारखंड से 20 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गयी है । साइक्लोन के कारण अगले दो दिनों में हल्की बारिश आपको इस विदाई का अहसास नहीं करायेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने चक्रवातीय तूफान के कारण रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...