रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब हमारे बीच नहीं रहे. झारखंड के टाइगर और राजनीतिक दिग्गज नेता ने अहले सुबह अंतिम सांस ली. चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उनका निधन हो गया. सीएम हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर लाने चेन्नई जाएंगे और कल 07 अप्रैल को चेन्नई से सुबह रांची लाया जायेगा. जिसके बाद उनके पैतृक आवास बोकारो में अंतिम संस्कार किया जायेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री के बेटे अखिलेश महतो ने ट्वीट कर दी है।

बेटे अखिलेश महतो ने कहा कि मेरे पिता जी का पार्थिव शरीर कल 7 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को प्रातः 7 बजे चेन्नई से रांची लाया जाएगा. जहां से उनके अंतिम दर्शन के लिए उन्हें विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा. समस्त कार्यक्रम पैतृक आवास ग्राम- अलारगो, भण्डारीदह (बोकारो) में सम्पन्न होंगे. जिसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा गांव – अलारगो से भण्डारीदह (दामोदर घाट) तक होगी।

अंतिम संस्कार से पहले जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर को सुबह 07.30 बजे झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा. उसके बाद सुबह 08 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प ) में स्व० जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...