बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शिरकत करने उनके पैतृक गांव बोकारो स्थित अलारगो के सिमराकुल्ही गांव पहुंचे।

बोकारो डीसी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस जवानों द्वारा यहां दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सीएम के यहां करीब एक घंटा रुकने की संभावना है. इस दौरान सीएम दिवंगत मंत्री के आवास में परिवार वालों से मिल रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक विनोद सिंह, इरफान अंसारी, पूर्व विधायक ममता देवी समेत अन्य नेतागण भी शरिक होकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तस्वीर पर माल्यार्पण / पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...