मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, पत्नी कल्पना सोरेन भी रही मौजूद

Chief Minister Hemant Soren reached Jamshedpur, paid tribute to late Ramdas Soren, met the bereaved family, wife Kalpana Soren was also present

रांची/ जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और गाँधीधाम विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत नेता के निवास पर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और रामदास सोरेन के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कल्पना सोरेन ने भी कहा कि रामदास सोरेन जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने सदैव समाज के वंचित वर्गों के लिए आवाज़ उठाई और झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। शोकसभा में सैकड़ों की संख्या में आमजन, पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

 

रामदास सोरेन का राजनीतिक जीवन समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए जाना जाता रहा है। उनका सादा जीवन और ऊँचे विचार आज भी कई जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा हैं।

Related Articles