झारखंड : तबीयत खराब होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की मुलाकात…जल्द ठीक होने की कामना की

Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren met Minister Yogendra Prasad after his health deteriorated... wished him a speedy recovery

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री उनके के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने मंज्ञी योगेन्द्र प्रसाद से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनके सीने में दर्द हो रहा था। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद को लेकर पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे, जिसके बाद चेकअप के बाद उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल वे डॉक्टर की निगरानी में हैं।

Related Articles