चतरा : झारखंड के चतरा में पुलिसवालों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। वहीं तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। झारखंड पुलिस ने बताया कि यह बुधवार शाम की घटना है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मी अफीम की फसल नष्ट कर लौट रहे थे. इसी दौरान टीपीसी नक्सली संगठन के दस्त ने अचानक पुलिस बल पर हमला कर दिया. नक्सलियों ने फायरिंग में दो पुलिसकर्मी सिकंदर सिंह और शुकर राम शहीद हो गए. वहीं तीन जवान कृष्णा, आकाश और संजय घायल हैं. आनन-फानन में घायल जवानों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर अवस्था देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया. इस एनकाउंटर में नक्सलियों को भी गोली लगी है. शहीद सिकंदर राम गया के रहने वाले थे. वहीं, शुकर राम पलामू के रहने वाले थे.

एसडीपीओ संदीप सुमन ने घटना की पुष्टि की है, साथ ही कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. वहीं घायल जवान को रांची ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है.

जब तक जिला बल के जवान समझ पाते तब तक उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पांच जवान जख्मी हो गए। जख्मी जवानों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी क्रम सिकंदर सिंह और सुकुर राम बलिदान हो गए, जबकि आकाश सिंह, कृष्ण लाल हाजरा और संजय लुगुन को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...