हर पल देश

  • चीन का डबल गेम उजागर

    चीन का डबल गेम उजागर: एक ओर पहलगाम हमले की निंदा, दूसरी ओर पाकिस्तान से ‘लोहे जैसी दोस्ती’, अब शांति की बात

    चीन का डबल गेम उजागर: एक ओर पहलगाम हमले की निंदा, दूसरी ओर पाकिस्तान से ‘लोहे जैसी दोस्ती’, अब शांति…

  • पाकिस्तान की गोलीबारी

    पाकिस्तान की गोलीबारी: 2 जवान शहीद, 6 नागरिकों की मौत, शहीदों को अंतिम विदाई

    जम्मू-कश्मीर, 11 मई 2025 – भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग और ड्रोन हमलों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तबाही मच गई। इन हमलों में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि छह नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान की गोलीबारी: भारतीय वायुसेना के असिस्टेंट मेडिकल सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, झुंझुनूं (राजस्थान) के निवासी, उधमपुर एयरबेस पर शनिवार सुबह हुए हमले में शहीद हो गए। रविवार को उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव मंडावा लाया गया। वहां से तिरंगे में लिपटी उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें जयपुर से आई सैन्य टुकड़ी और सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “सुरेंद्र कुमार अमर रहें” के नारों की गूंज रही। दोपहर 12:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी वृत्तिका ने बिलखते हुए कहा, “पापा ने देश के लिए अच्छा काम किया है।” पाकिस्तान की गोलीबारी: दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के कालीथांडा के अग्निवीर मुरली नायक भी पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए। वह श्री सत्य साई जिले से थे और अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके माता-पिता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुरली उनका इकलौता सहारा थे। शहीद मुरली को श्रद्धांजलि देने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण स्वयं पहुंचे। शहीद के पिता श्रीराम नाइक ने कहा, “मेरा बेटा देश के लिए शहीद हो गया। अब हम किसके सहारे जिएंगे, यह निर्णय देश को लेना है।” इन घटनाओं ने देश भर में शोक की लहर दौड़ा दी है और पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर गहरा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

  • Operation Sindoor

    ‘Operation Sindoor’ अभी जारी: भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान, अटकलों से बचने की अपील

    नई दिल्ली, 11 मई 2025 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की अटकलों के बीच भारतीय वायुसेना (IAF) ने रविवार को स्पष्ट किया कि “Operation Sindoor“ अब भी जारी है। वायुसेना ने कहा कि ऑपरेशन को राष्ट्रीय हितों के अनुरूप पूरी सटीकता और व्यावसायिकता के साथ अंजाम दिया गया है। IAF ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “भारतीय वायु सेना ने Operation Sindoor में सौंपे गए कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है। यह ऑपरेशन सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से चलाया गया है।” वायुसेना ने यह भी बताया कि ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी, लेकिन जब तक ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त नहीं होता, तब तक इससे जुड़ी अफवाहों और अपुष्ट खबरों से बचना जरूरी है। IAF ने मीडिया और आम जनता से संयम बरतने और केवल आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा रखने की अपील की है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल, साथ ही आईबी और रॉ के प्रमुख मौजूद थे। माना जा रहा है कि बैठक में मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।

  • Operation Sindoor

    ‘Operation Sindoor’ पर आपत्तिजनक पोस्ट: मुंबई से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    मुंबई | 11 मई 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच सोशल मीडिया पर फैल रहे भड़काऊ और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ‘Operation Sindoor’ को लेकर भारत विरोधी पोस्ट करने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान साहिल जहरुद्दीन खान के रूप में हुई है, जिसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में लिखा था: “अगर भारत-पाकिस्तान युद्ध होता है, तो यह भारत का आखिरी युद्ध होगा।” इस भड़काऊ बयान को गंभीरता से लेते हुए चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन में साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट ‘Operation Sindoor’ के बाद सामने आई, जो हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन में आतंकियों को करारा जवाब दिया गया, जिसके बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव और गहराया है। पुलिस ने युवक को भारतीय दंड संहिता (IPC) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, फर्जी खबरों और देशविरोधी प्रचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कभारत सरकार और सुरक्षाबल सीमाओं पर स्थिति से निपटने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी सतर्कता बरत रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की देशविरोधी गतिविधि, अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है।

  • युद्ध अपडेट: “इंग्लिश नहीं आती है तो क्यों बोलते हो” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पर भड़की पाकिस्तानी सांसद जरताल, मंत्री दे रहे हैं ऐसे-ऐसे बयान सुनकर हो जायेंगे लोटपोट

    INDIA PAKISTAN WAR UPDATE : पाकिस्तान को एक तरफ से एक के बाद एक मुंह की खानी पड़ रही है,…

  • बड़ी खबर: SI शहीद, पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, आज घर आएगा पार्थिव शरीर

    Pak india war:  पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF में तैनात बिहार के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गए। वो…

  • युद्ध ब्रेकिंग: “पाकिस्तान नहीं मान रहा है” MEA ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, पाकिस्तान ने समझौता तोड़ दिया, सेना ने…

    INDIA-PAKISTAN WAR UPDATE : लगता है पाकिस्तान युद्ध किये बिना मानेगा नहीं। युद्ध विराम के तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान…

  • युद्ध बिग ब्रेकिंग: पाकिस्तान ने फिर कर दिया भारत पर हमला, कई जगहों पर धमाकों की गूंज, ड्रोन से भी किया गया अटैक, फिर से कई जगहों पर ब्लैकआउट

    INDIA-PAKISTAN WAR UPDATE : युद्ध विराम के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही भारत पर फिर से अटैक की खबर…

  • युद्ध बिग ब्रेकिंग: भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा युद्ध, दोनों देशों ने युद्धविराम का किया ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा…

    INDIA-PAKISTAN WAR UPDATE : भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध अब नहीं होगा। भारत-पाकिस्तान ने युद्धविराम का ऐलान कर दिया है। आज…

  • राजस्थान

    BREAKING: राजस्थान के पोकरण में हुआ धमाका, कुल तीन धमाकों की आई आवाज

    राजस्थान : भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई ही। इस समय बौखलाया हुआ पाकिस्तान लगातार…