Cancer Se Kaise Bache: वैज्ञानिकों ने बताईं 8 आदतें….जो दबे पांव आने वाले कैंसर से दिला सकती हैं छुटकारा….

WHO रिपोर्ट कहती है कि 40% कैंसर केस सिर्फ लाइफस्टाइल बदलने से रोके जा सकते हैं, जानें कौन सी 8 आदतें बचाएंगी आपकी जान

Cancer Se Kaise Bache: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार साल 2022 में दुनियाभर में करीब 2 करोड़ लोग कैंसर से पीड़ित हुए। रिसर्च यह भी बताती है कि करीब 40% कैंसर मामलों को सिर्फ लाइफस्टाइल बदलकर टाला जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आपकी रोज़मर्रा की आदतें – जैसे खाना, सोना, चलना-फिरना और तनाव प्रबंधन – कैंसर के खतरे को कम या ज्यादा कर सकती हैं। आइए जानते हैं वे 8 आदतें जो वैज्ञानिकों के मुताबिक कैंसर से बचाव में बेहद मददगार साबित हो सकती हैं।

Cancer Se Kaise Bache:कैंसर से बचने की 8 आदतें

  1. रंग-बिरंगी फल-सब्जियां खाएं – बेरीज, पालक, गाजर और टमाटर जैसे गहरे रंग वाले फल-सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये ब्रेस्ट, लंग्स और कोलन कैंसर का खतरा घटाती हैं।

  1. रात का खाना जल्दी खाएं – देर रात खाना हार्मोन और बॉडी क्लॉक को बिगाड़ देता है, जिससे ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।

  1. प्लास्टिक के बर्तन छोड़ें – प्लास्टिक गरम करने पर हानिकारक केमिकल छोड़ता है, जो हार्मोनल कैंसर की वजह बन सकता है। कांच, स्टील या सिरेमिक बर्तन बेहतर विकल्प हैं।

  1. पूरी नींद लें – अच्छी नींद से मेलाटोनिन संतुलित रहता है, जो DNA को डैमेज से बचाता है। रिसर्च कहती है कि नाइट शिफ्ट वर्कर्स में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

  1. लंबे समय तक न बैठें – लगातार बैठना कोलन, फेफड़ों और गर्भाशय कैंसर का रिस्क बढ़ाता है। हर घंटे थोड़ी देर खड़े होकर टहलें।

  1. धूप और स्ट्रेस से बचें – बिना सुरक्षा धूप में ज्यादा रहना स्किन कैंसर को बढ़ावा देता है। वहीं लगातार तनाव इम्यून सिस्टम कमजोर कर देता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

  1. खाने के बाद टहलें – 15 मिनट की हल्की वॉक ब्लड शुगर कंट्रोल करती है और इंफ्लेमेशन घटाती है, जो कई तरह के कैंसर का बड़ा कारण है।

  1. सक्रिय जीवनशैली अपनाएं – नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और पॉजिटिव सोच कैंसर के खिलाफ सबसे मजबूत ढाल है।

Related Articles

close