रांची। हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है। मानसून सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में मानसून सत्र की तैयारी के साथ-साथ बारिश के हालात और किसानों को खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा होगी।

बेबी देवी के मंत्री बनने के बाद ये पहली बैठक है। लिहाजा आज कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले मंत्रिमंडल के सदस्यों से नयी मंत्री बेबी देवी का परिचय कराया जायेगा। साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में बेबी देवी का स्वागत भी किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक आज की कैबिनेट में डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ अहम प्रस्तावों को कैबिनेट में मंजूरी दी जायेगी। वहीं मानसून सत्र की तैयारी और मंत्रियों को विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री भी देंगे। मानसून सत्र की समीक्षा भी आज की बैठक में की जायेगी। वहीं कार्मिक और पथ निर्माण से जुड़े 6 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जायेगी। कुछ नये पदों को भी सृजित करने की जानकारी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...