रांची: हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। दो घंटे चली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को कैबिनेट से बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों का सिपाही हवलदार, अवर निरीक्षकों को मूल वेतन एक माह के मानदेय के बराबर क्षतिपूर्ति अवकाश की बहाली को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

  • वहीं प्री मैट्रिक स्टाइपेंड की राशि में भी बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसके तहत अब प्राथमिक कक्षा 1 से 4 वर्ग के बच्चों को 500 से 1500 दिया जायेगा। उसी तरह से मिडील स्कूल और उच्च वर्ग की छात्रवृति राशि में भी बढ़ोत्तरी की गयी है।
  • सातवें पुनरीक्षित वेतनमान हेतू विकल्प चयन के लिए 31 अगस्त 2022 तक अवधि विस्तार दिया गया है।
  • प्राथमिक विद्यालय के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20,825 पद और माध्यमिक स्कूलों के 29175 पद की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।
  • 2022-23 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है।
  • 2022-23 योजना मद में तृतीय निकासी की राशि को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। पंचम विधानसभा के नवम सत्र के सत्रावसान हेतू स्वीकृति दी गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...