रांची । पुलिस मुख्यालय कार्मिक ने आदेश जारी कर बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है की जिले के कप्तान इन अधिकारियों के स्थानांतरित कर मुख्यालय को सूचित करे। इस स्थानांतरण में 38 इंस्पेक्टर, मेजर और सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है. इसको लेकर बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया गया.

जिन जिला के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें रांची खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़ ,बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. 38 पुलिस पदाधिकारियों में 30 इंस्पेक्टर, 03 सार्जेंट मेजर और 05 मेजर शामिल हैं.

तीन सार्जेंट मेंजर,पांच मेजर का तबादला

तीन सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है, जिनमें लातेहार जिला बल से सुशांत कुमार, हजारीबाग जिला बल से अजीत कुमार चौबे और चाईबासा जिला बल से मंटू यादव. इसके अलावा पांच मेजर का तबादला हुआ है, जिनमें गिरिडीह जिला बल से सुदीप्त मंडल, कामेश्वर रजक, हजारीबाग जिला बल से दीपक टोप्पो, लातेहार जिला बल से संतोष कुमार और गौतम कुमार शामिल है.

30 इंस्पेक्टर का भी हुआ तबादला

रांची जिला बल से राजीव रंजन लाल ,अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा ,सपन कुमार मेहथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद.

खूंटी जिला बल से राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो.

जमशेदपुर जिला बल से नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार.

सरायकेला जिला बल से कृष्ण मुरारी.

हजारीबाग जिला बल से नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार.

कोडरमा जिला बल से अजय कुमार सिंह.

रामगढ़ जिला बल से राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर.

बोकारो जिला बल से जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम अजय प्रसाद.

दुमका जिला बल से देवरत पोद्दार.

पाकुड जिला बल से सुरेन्द्र रविदास.

जामताड़ा जिला बल से सुरेश प्रसाद.

लातेहार जिला बल से अमित कुमार गुप्ता शामिल है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...