रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चिर प्रतिक्षित कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बहुप्रतीक्षित केंद्रीय कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी केंद्रीय समिति में प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है। अरसे से खाली पड़े कोषाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति की गई है। केंद्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यकारिणी में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन के साथ-साथ रूपी सोरेन, सीता सोरेन, बसंत सोरेन, अंजली सोरेन सभी को जगह मिली है. हेमंत सोरेन की सरकार का लगातार विरोध करने वाले लोबिन हेंब्रम को भी केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है.

केंद्रीय उपाध्यक्ष: पार्टी ने नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, रूपी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद और बैजनाथ राम को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

केंद्रीय महासचिव: विजय सिंह, फागु बेसरा, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सीता सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा और बाबूलाल सोरेन को केंद्रीय महासचिव बनाया गया है.

केंद्रीय सचिव: योगेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, संतोष रजवार और समीर मोहंती को केंद्रीय सचिव बनाया गया है.

कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार पांडेय झामुमो के महासचिव के साथ-साथ कोषाध्यक्ष और केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाएंगे, जबकि सुप्रियो भट्टाचार्या केंद्रीय प्रवक्ता होंगे। प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय भी केंद्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विजय हांसदा, महुआ माजी, रवींद्रनाथ महतो, हेमलाल मुर्मू, लोबिन हेंब्रम, मोहन कर्मकार, कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्ला खान, अमितेश सहाय, दशरथ गागराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिग्गा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरि, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...