गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज दूसरी बार पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे हैं। झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास श्री पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया था। भूपेंद्र पटेल ने खुद अर्जुन मुंडा को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...