एक ही जगह, एक ही समय पर नजर आए दोनों सितारे, दूरी बरकरार लेकिन सवाल गहराए—क्या फिर बन रही है बॉलीवुड-क्रिकेट की नई जोड़ी?
कैफे में दिखी रहस्यमयी मुलाकात: Mohammed Siraj और Mahira Sharma के बीच क्या चल रहा है? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

मुंबई: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से चर्चा में रहा है, और अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर Mohammed Siraj और टीवी एक्ट्रेस Mahira Sharma एक ही कैफे लोकेशन पर नजर आए।
हालांकि वीडियो में दोनों साथ नहीं दिखे, लेकिन उनकी मौजूदगी का टाइम और जगह ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में सिराज कैफे के बाहर फैंस से बातचीत करते नजर आते हैं, जबकि माहिरा कैफे से निकलकर सीधे अपनी कार की ओर जाती दिखाई देती हैं। दोनों के बीच कोई सीधा संपर्क नहीं दिखा, लेकिन उनकी नजदीकी मौजूदगी ने सवाल जरूर खड़े कर दिए।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स इसे महज इत्तेफाक मानने को तैयार नहीं हैं। कई फैंस का कहना है कि यह सिर्फ ‘को-इंसिडेंस’ नहीं बल्कि कुछ और इशारा कर रहा है। वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक सामान्य पब्लिक स्पॉटिंग बता रहे हैं।
दरअसल, दोनों के बीच अफवाहों की शुरुआत साल 2024 में हुई थी, जब Mohammed Siraj और Mahira Sharma ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू किया। इसके बाद दोनों के पोस्ट्स पर लाइक और कमेंट्स ने फैंस का ध्यान खींचा, जिससे डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं।
हालांकि इन खबरों पर दोनों की तरफ से पहले ही सफाई दी जा चुकी है। माहिरा शर्मा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहीं, जबकि सिराज ने भी इन खबरों को बेबुनियाद बताया था।
फिलहाल, वायरल वीडियो पर दोनों में से किसी की भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि यह सिर्फ एक संयोग था या फिर इसके पीछे कोई अनकही कहानी छिपी है।









