दरभंगा। शादीशुदा महिला ने अपने आशिक के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों का शव एक होटल के कमरे में मिला है। महिला की पहचान 33 साल की पूजा देवी के तौर पर हुई है। उसका पति गणेश कमती मुंबई में कमाता है। महिला किसी काम का बहाना बताकर अपने घर से निकली थी और प्रेमी से मिलने पहुंच गयी। दोनों ही होटल बुक कर मिले थे। वहीं किसी बात को लेकर अनबन हुई और फिर दोनों ने जहर खा लिया।

परिजनों का आरोप है कि युवक के परिजन महिला के शव को बागीचे में फेंककर भाग गए। उसका शव बगीचे से बरामद हुआ है। जबकि प्रेमी की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना बहेरा थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है। मृतक महिला का पति गणेश कमती मुंबई में कमाता है।

महिला काम का बहाना बनाकर 28 तारीख की रात घर से निकली और प्रेमी लहेरियासराय के रामभद्रपुर निवासी अजय कमती के पास पहुंच गयी। दोनों ने होटल में रात गुजारने के लिए रूम नंबर-114 बुक कराया। वहीं दोनों में किसी कारण से अनबन हुई और फिर दोनों ने जहर खा लिया। दोनों बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया।

पूजा देवी को मृत घोषित कर दिया गया और अजय की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।लड़की के सुसराल वालों का आरोप है कि डीएमसीएच जाने के क्रम में लड़के के परिजनों ने लाश को नवादा स्थित एक बगीचे में फेंक दिया। जहां से पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को बरामद किया। उधर मिली जानकारी के अनुसार डीएमसीएच में इलाज के दौरान प्रेमी अजय कमती की भी मौत हो गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...