धनबाद: जिले के फुलारीटांड मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी सिनीडीह व नारायण धोड़ा में कोयले में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। जिससे दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चली। इसमें कई लोग जख्मी हो

गए। मोटरसाइकिल व एक झोपड़ीनुमा दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं कई मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त किया गया। एक पक्ष की ओर से फोरलेन खरखरी के पास सड़क जाम कर दिया गया।

मामला कोयला चोरी में वर्चस्व स्थापित को लेकर बताया जाता है। सूचना मिलते ही मधुबन सहित कई थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची। मामले को सांप्रदायिक रंग देने प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

6 थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। कई घर पर बम बाजी और पथराव हुई है। इस घटना में करीब 6 महिला पुरुष घायल हुए हैं। साथ ही 6 मई को छतिग्रस्त कर दिया गया है। वहीं आरोप है कि पुलिस घटना पर मौजूद होने के बाद भी मूकदर्शक बनी रही। घटना स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है फिलहाल कतरास, बरारो, महुदा, सोनारडीह और मधुबन थाना की पुलिस टीम मौके पर तैनात है।

घटना के बाद बाघमारा अनुमंडल एसडीपीओ निशा मुर्मू मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि दो गुटों के बीच झड़प होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मौके से खोखा और बम की सूतली बरामद हुई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...