रांची। भले ही झारखंड चुनाव में दो साल का वक्त हो, लेकिन अभी से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है। भाजपा चुनावी तैयारी के बीच मुख्यमंत्री का भी चेहरा तलाशने में जुटी है। एक सर्वे कंपनी झारखंड में मुख्यमंत्री का चेहरे को लेकर सर्वे कर रही है। साथ ही साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि को लेकर भी पार्टी के लिए सर्वे कर रही है। माना जा रहा है कि इस सर्वे के आधार पर पार्टी नेतृत्व को अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की लोकप्रियता-अलोकप्रियता का अंदाज मिल जाएगा। हालांकि इस सर्वे को लेकर पार्टी स्तर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के मौजूदा विधायकों और राज्यसभा-लोकसभा के सांसदों को लेकर भी जनता के बीच पसंद नापसंद को लेकर सर्वे हो रहा है। वहीं उनके कामकाज, जनता के बीच पैठ, विकास कार्यों में रूचि, जनता के बीच उपलब्धता, विधायक व सांसद मद का खर्च और लोकप्रियता को लेकर भी जनता से जानकारी जुटायी जा रही है। खबर है कि करीब डेढ़ दर्जन सवालों को तैयार किया गया है, जिस पर आम जनता से फीडबैक लिया जा रहा है।

भाजपा के लोगों से पूछा जा रहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री के लिए भाजपा के किस नेता को सबसे उपयुक्त मानते हैं। पहले नाम लिये बिना पसंद पूछा जा रहा और कुछ लोग अगर आप्शन मांग रहे हैं, तो चार नाम दिये जा रहेहैं। सर्वे में शामिल किए जा रहे लोगों को इस प्रश्न के जवाब के लिए एजेंसी की ओर से तीन-चार नामों का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा, बल्कि उनसे किसी भी उस नेता का नाम बताने को कहा जा रहा है जिसे वे इस पद के लिए उपयुक्त मानते हों. इसी तरह हर क्षेत्र में विधायक एवं सांसद के लिए भी नाम सुझाने को कहा जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...