रांची। 3 साल पुरे होने पर झामुमो जहां हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रही, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा हेमंत सरकार की खामियों को गिनाने में जुटी है। भाजपा ने तीन साल के कार्यकाल को भ्रष्टाचार व विफलताओं का साल करार दिया। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार के खिलाफ 16 पन्नों का चार्जशीट जारी किया। इसमें हर मोर्चे पर सरकार को असफल बताते हुए आलोचना की गई है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना का बहाना बनाकर अपनी कमी को छिपाने का काम कर रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड में प्रवेश कर यहां की डेमोग्राफी बदल रही है। हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा करने वाली सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं, इन तीन सालों में महज 357 नौकरी ही सरकार दे पाई है। मुख्यमंत्री राज्य के बेरोजगारों को अंडा-मुर्गी बेचने की सलाह दे रहे है।भाजपा ने आरोप लगाया कि एक समय ऐसा था जब अपने आप को बिहारी कहने में शर्म महसूस होती थी। आज सरकार ने उसी स्थिति में झारखंड को पहुंचा दिया है, जहां अपने आपको झारखंडी कहने में शर्म महसूस होती है।

बीजेप ने आरोप लगाया कि राज्य में चौतरफा भ्रष्टाचार है। कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाना सरासर झूठ है। एक तरफ राज्य सरकार ज्यादा राशि खर्च करने का दावा करती है तो दूसरी ओर कोरोना का रोना भी रोती है। इससे स्पष्ट है कि जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...