चाईबासा। नक्सल आपरेशंस में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने सर्च आपरेशन में 12 IED बरामद किये हैं। ये आईइडी बम पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाए थे। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ कोल्हान कोर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के मुताबिक टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु के कोचाबांधा जंगल में बमों का जाल बिछा रखा है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में प्रतिदिन पुलिस जवानों को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईइडी बमों के बरामदगी में सफलता मिल रही है। पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया की इलाके में मौजूदगी की खबर मिली थी।

सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था, जिसमें कोबरा 203 बटालियन / 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 60 / 174 / 197 बटालियन के जवान शामिल थे। सर्च आपरेशन के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम रेंगडाहातु के कोचाबांधा जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से 12 आईइडी विस्फोट 05-05 KG का लगाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है। बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...