झारखंड : कोडरमा पुलिस को बड़ी कामयाबी…गयाजी से बरामद हुए घर से भागे बच्चे, मां-बाप के आंसू देख हर कोई हुआ भावुक

Jharkhand: Koderma police achieve major success... runaway children recovered from Gaya, everyone was moved to tears upon seeing the parents' emotional reaction.

कोडरमा। जिले से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र से लापता हुए 10 बिरहोर बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। Koderma Missing Children मामले में बच्चों की बरामदगी गया जी से हुई है, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे 2 फरवरी को गया जी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए थे। उस समय गया जी की स्थानीय पुलिस ने बच्चों को सुरक्षा के मद्देनजर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया था। बच्चों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी थी, जिसके कारण वे कुछ दिनों तक चाइल्ड लाइन की देखरेख में रहे।

दरअसल, जयनगर थाना क्षेत्र के बिरहोर टोला गडियाई के निवासी 31 जनवरी को अपने बच्चों के साथ परसाबाद भोज खाने गए थे। भोज कार्यक्रम के बाद अचानक 10 बच्चे लापता हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लापता बच्चों में निशा कुमारी, रमेश बिरहोर, सजनी कुमारी, अनिषा कुमारी, सत्यम कुमार, मिथुन बिरहोर, रेखा बिरहोर, बिरजू बिरहोर, शिवानी बिरहोर और कल्पना बिरहोर शामिल थे। परिजनों ने जयनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बीते शनिवार को Koderma Missing Children की खबरें अखबारों और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुईं। इसके बाद गया जी चाइल्ड लाइन के जिला को-ऑर्डिनेटर अमित पाठक ने जयनगर पुलिस से संपर्क कर बच्चों से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस के अधिकारी शनिवार दोपहर गया जी पहुंचे और बच्चों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close