देवघर 24 घंटे के अंदर झारखंड पुलिस के 2 जवानों ने आत्महत्या कर ली। शनिवार देर शाम हुई घटना में एटीएस (ATS) के एक जवान रंजीत कुमार पासवान आर मित्रा स्कूल स्थित पुलिस के अस्थाई आवास में खुद को गोली मार ली। रंजीत कुमार देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचकर छानबीन में लगे हुए हैं। झारखंड एटीएस के जवान ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

छानबीन करती पुलिस

गढ़वा जिला का रहने वाला था रंजीत कुमार पासवान

झारखंड एटीएस का जवान रंजीत मूल रूप से गढ़वा जिला का रहने वाला था। रंजीत पिछले 1 महीने से देवघर श्रावणी मेला में ड्यूटी पर तैनात था। सभी जवानों को आर मित्रा स्कूल स्थित अस्थाई पुलिस आवास में ठहराया गया था। कैंप में हीं अपने बेड पर रंजीत ने खुद को गोली मार ली।जिस कारण उसकी तत्काल मौके पर मौत हो गई। रंजीत ने किस वजह से खुद को गोली मारी इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है ?

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

24 घंटे के अंदर 2 जवानों ने की खुदकुशी

अलग-अलग जिलों में 24 घंटे के अंदर झारखंड पुलिस के दो जवानों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की पहली घटना लोहरदगा जिले में हुई, जहां जवान आशुतोष कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं दूसरी घटना देवघर में हुई जहां एटीएस के जवान रंजीत कुमार पासवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

लोहरदगा के रहनेवाले आशुतोष मूल रूप से बिहार के आरा जिला के रहने वाले थे। वह लोहरदगा के आदर्श नगर में किराए के मकान में अकेले रहते थे। ड्यूटी से लौटने के बाद अपने कमरे में उन्होंने खुद को गोली मार ली थी।

मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते हीं घटनास्थल पर जिले के एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे। घटना की जानकारी ली। मौके पर एसपी ने कहा की प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही मामला पुलिस के सामने आ पाएगा। जवानों का कहना है रंजीत ने आत्महत्या क्यों किया ? इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच की दिशा में कारवाई जारी हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...