रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने एक दर्जन प्रखंड विकास पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. इस संबंध में 31 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी गई. जिन पदाधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है।

उसमें रामगोपाल पांडे को गुमला के बसिया का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया. इसी प्रकार दिनेश कुमार को गुमला जिले में ही घाघरा का बीडीओ बनाया गया.

मनोज कुमार गुप्ता को रामगढ़ के पतरातु का बीडीओ बनाया गया, जबकि इंद्र लाल ओहदार को धनबाद के निरसा, संजय कुमार को गुमला के कामडारा, रमेश कुमार यादव को नावाडीह, देवेंद्र कुमार दास को गिरिडीह के राजधनवार का बीडीओ बनाया गया।

निशा कुमारी को गिरिडीह के बेंगाबाद, मनोज कुमार मरांडी को गिरिडीह के पीरटांड़, चंदन कुमार सिंह को बगोदर, कुमार बंधु कच्छप को देवरी, विकास कुमार राय को लोहरदगा के पेसरार के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...