बाबा रामदेव का दावा! बस खा लीजिए ये एक फल और आधे घंटे में पेट पूरी तरह साफ…कब्ज होगी छूमंतर….

नई दिल्ली। कब्ज (Constipation) की समस्या आज हर तीसरे व्यक्ति को परेशान करती है। घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ न होना, गैस, दर्द और ब्लोटिंग जैसी तकलीफें आम हो गई हैं। लेकिन योगगुरु बाबा रामदेव ने इसे दूर करने का बेहद आसान उपाय बताया है। उनका दावा है कि अगर आप सही फल खा लें तो सिर्फ आधे घंटे में पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा।

 कौन सा है वो खास फल?

बाबा रामदेव के अनुसार नाशपाती (Pear) कब्ज का सबसे बड़ा दुश्मन है।

  • रोजाना नाशपाती खाने या उसका जूस पीने से आंतें एक्टिव हो जाती हैं।

  • 30 से 60 मिनट में पेट पूरी तरह साफ हो सकता है।

  • बाबा रामदेव ने नाशपाती को कब्ज की “औषधि” बताया है।

 अन्य फल भी हैं रामबाण

  • आम (Mango): पेट को साफ करता है, लेकिन डायबिटीज मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए।

  • अमरूद (Guava): नमक डालकर खाने से कब्ज दूर और पेट दर्द नहीं होगा। अमरूद की सब्जी भी असरदार मानी जाती है।

    कब्ज के लक्षण

  • मलत्याग में देरी या सप्ताह में 3–4 बार ही शौच जाना।

  • मल का कड़ा होना और बार-बार जोर लगाना।

  • ब्लोटिंग, गैस और पेट दर्द।

  • भूख की कमी और जी मिचलाना।

 कब्ज ठीक होने के संकेत

  • बिना जोर लगाए मल का आसानी से निकलना।

  • पेट हल्का और गैस/ब्लोटिंग से राहत।

  • दर्द और जकड़न खत्म होना।

 सवाल यह है कि क्या वाकई नाशपाती और ये फल आपके लिए “कब्ज तोड़ने की चाबी” साबित होंगे?

Related Articles

close