पूर्णिया। शिक्षिका से चलती बस में गैंगरेप की कोशिश की गयी। हैवानों से खुद को बचाने के लिए महिला शिक्षक ने बस की खिड़की से छलांग लगा दी। घटना में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। सुबह महिला गंभीर हालत में सड़क किनारे मिली। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि उसने बचाने की आवाज लगाई तो ड्राइवर ने बस रोकने की जगह स्पीड बढ़ा दी।

इसके बाद उसे कुछ समझ नहीं आया तो वो बस की खिड़की से कूद गई। युवती वैशाली से शाम 6 बजे बस से सिलीगुड़ी जा रही थी। वह बस में अकेली महिला यात्री थी। बस पर कंचनजंघा लिखा था।घटना पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास रात करीब 3 बजे की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया। फिलहाल वहीं उसका इलाज चल रहा है। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल महिला दार्जिलिंग के डोकेनडास की रहने वाली है। वह सिलीगुडी के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है।

महिला के मुताबिक वो अपने कुछ दोस्तों के साथ सिलीगुड़ी से बिहार आई थी। यहां से वो वैशाली आ गई। मंगलवार रात को अकेले वैशाली से सिलीगुड़ी के लिए पश्चिम बंगाल नंबर की एक बस में चढ़ी थी। रात के समय बस में सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ पहले छेड़खानी की, जब विरोध किया तो गैंगरेप की कोशिश करने लगे। इस पर आवाज लगाई, लेकिन ड्राइवर ने बस की स्पीड और तेज कर दी। जिसके बाद बचने के लिए चलती बस की खिड़की से नीचे वो कूद गई।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...