झारखंड : जेबीवीएनएल में शिकायत निवारण फोरम के लिए भर्ती, 4 सितंबर तक करें आवेदन

Recruitment for Grievance Redressal Forum in JBVNL, apply by 4th September

जेबीवीएनएल में शिकायत निवारण फोरम के लिए भर्ती

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रांची और चाईबासा में द्वितीय सदस्य के दो रिक्त पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

आवेदक के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिलिंग क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। उम्मीदवार ने कार्यकारी अभियंता, डीजीएम या समकक्ष पद पर कार्य किया हो।

वैकल्पिक रूप से, वाणिज्य, अकाउंट्स या फाइनेंस में एमबीए या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले अधिकारी, जिनके पास सरकारी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम में 20 वर्षों का अनुभव हो, भी पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

सेवा शर्तें और कार्यकाल

नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित सदस्य सेवा अवधि में कोई अन्य पद या लाभकारी कार्य नहीं कर सकेंगे। सेवानिवृत्त अभ्यर्थियों को मानदेय उनके अंतिम वेतन या पेंशन के आधार पर दिया जाएगा। उनका मुख्य कार्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करना होगा।

Related Articles