अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से फिर हुए संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई: अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले वह जुलाई 2020 में भी कोविड की चपेट में आ चुके हैं। उस समय बच्चन परिवार के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। मालूम हो कि दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।

Related Articles

close