रायपुर। अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, जहां एक शादीशुदा वकील को शादीशुदा CRPF जवान से प्रेम हो गया। दोनों साढ़े तीन साल तक समलैंगिक संबंध में रहे। दोनों ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और साथ रहने लगे। अब खबर है कि CRPF जवान ने वकील के साथ बेवफाई कर दी और किसी और के साथ रिलेशनशिप में चला गया। अब इस मामले में बेवफाई और धोखा देने का आरोप लगाते हुए वकील ने CRPF हेडक्वार्टर में शिकायत की है।

वकील ने अपनी बेवफाई की कहानी मीडिया से साझा करते हुए बेवफा “गे” प्रेमी को सजा देने की मांग की है, ताकि समलैंगिंक संबंध में किसी और के साथ बेवफाई ना हो। समलैंगिंक संबंध में बेवफाई का ये सबसे अजीबोगरीब मामला है। आरोप है कि CRPF जवान किसी और पुरुष के लिए उसे धोखा देकर भाग गया। वकील के मुताबिक 2020 में उसकी मुलाकात एक “गे सोशल नेटवर्क एप” पर CRPF जवान से हुई थी।

नंबर एक्सचेंज करने के बाद कुछ दिन फोन और मैसेज पर बात हुई, उसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। दोनों में उसी वक्त से प्यार हो गया। प्रेमी-प्रेमिका के तरह दोनों अलग-अलग जगह मिलने लगे। जिस CRPF जवान पर एडवोकेट ने आरोप लगाया है वह छत्तीसगढ़ का ही रहने वाला है। फिलहाल ओडिशा कैंप में पदस्थ है।

वकील ने बताया है कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी है। उसी तरह जवान भी शादी शुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। वकील और CRPF जवान प्यार में इस कदर पागल हुए कि दोनों ने 2021 में चंडी मंदिर में शादी कर ली। दोनों हमेशा साथ रहते थे। दोनों की पत्नी को लगता था कि दोनों दोस्त है, लेकिन जल्द ही पत्नियों को उनके GAY होने का पता चल गया।

शादी के बाद दोनों सुंदरनगर में रहने लगे। इधर जवान अपनी पत्नी को छोड़कर वकील के साथ रहने लगा, तो जवान की पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में जवान को छोड़कर पत्नी अलग रहने लगी। उसी तरह से वकील भी अपनी पत्नी को छोड़कर अलग रहने लगा। वकील और जवान का समलैंगिक जोड़ा साथ रहने लगा।
करीब साढ़े तीन साल तक जवान और वकील के बीच रिलेशन में रहा। लेकिन जल्द ही जवान का मन वकील से भर गया और फिर वो किसी और युवक से प्यार करने लगा। वकील को शक हुआ, तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसके बाद CRPF जवान के अवैध संबंध का पता चला।

इधर इस मामले को लेकर वकील और सीआरपीएफ जवान में विवाद होने लगा, तो वो सीआरपीएफ कैंप चला गया और फिर तभी से वकील का उस जवान से संबंध नहीं है। अब वकील ने इस मामले में बेवफाई का आरोप लगाते हुए CRPF जवान के खिलाफ शिकायत की है। वकील का कहना है कि उसे सजा मिलनी चाहिये, क्योंकि उसकी वजह से उसने परिवार को छोड़ा और फिर जवान के साथ रिलेशन में आया था, लेकिन अब वो किसी और से प्यार करने लगा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...