House Rent Calculation: सब कुछ ठीक रहा, तो कर्मचारियों को एक और तोहफा जल्द मिल जायेगा। महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत होने के बाद अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि फिलहाल आचार संहिता चल रहा है, लिहाजा इस बाबत आदेश लोकसभा चुनाव के बाद ही आयेगा, लेकिन चर्चा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जून जुलाई से बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत मिल रहा है।

जानकार कहते हैं कि जब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% हो जाता है तो हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और कुछ भत्तों में भी बदलाव होता है। डीए बढ़ने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को दूसरे भत्तों में भी बदलाव का इंतजार है। चर्चा है कि आखिर कब तक केंद्र सरकार HRA में बढोत्तरी को लेकर कर्मचारियों को खुशखबरी देगी। अभी ये साफ नहीं है कि 50% महंगाई भत्ता होने वाल HRA में कितनी बढ़ोतरी होगी?

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए के 50% पर पहुंचने पर एचआरए में बदलाव तय है। हालांकि ये बदलाव कितना होगा, ये साफ नहीं है। डीए में बदलाव से केंद्रीय कर्मचारियों के HRA पर असर शहर की कैटेगरी के हिसाब से पड़ता है। यह शहर वह होता है जहां पर कर्मचारी और उसका परिवार रह रहा है। एचआरए की कैलकुलेशन के लिए शहरों को कुछ चीजों के आधार पर एक्स, वाई और जेड कैटेगरी में बांटा गया है।

7वें वेतन आयोग के अनुसार, 1 जुलाई, 2017 से एचआरए को कैटेगरी X, Y और Z शहर के ल‍िए बेसिक सैलरी का क्रमशः 24%, 16% और 8% तक बनाया गया है। बाद में जब डीए 25% तक पहुंच गया तो एक्स, वाई और जेड शहरों में एचआरए की दर को मूल वेतन के हिसाब से क्रमश: 27%, 18% और 9% तक बदल दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...