Accident: NH-49 पर मौत का तांडव…बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को ट्रक ने कुचला.पर.खच्चे उड़ गए…5 की मौत… दो सेना के जवान भी शामिल…
तेज रफ्तार की टक्कर ने खुशी को मातम में बदला, क्षत-विक्षत स्कॉर्पियो को देखकर कांप उठे लोग।

Accident: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में उस वक्त दिल दहला देने वाली घटना हुई जब देर रात एक स्कॉर्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो सेना के जवान भी शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह मलबे के ढेर में बदल गई।
Accident: बारात से लौटते वक्त हुआ खौफनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के आठ लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव में बारात में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद देर रात वे लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर पहुंची, सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज और भयानक थी कि स्कॉर्पियो मौके पर ही चूर-चूर हो गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान दो और लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
Accident: दो सेना के जवान भी नहीं बच सके—गांव में पसरा मातम
हादसे में जिन पांच लोगों ने जान गंवाई, उनमें दो सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उनमें से एक जवान की कुछ ही दिनों पहले शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिसकी वजह से पूरे नवागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
Accident: घटना के बाद ट्रक चालक फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वाहन की हालत देखकर साफ है कि हादसे में तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ी वजह रही है।
Accident: जांच जारी—लोगों में दहशत
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर रात के समय बढ़ते हादसों को देखते हुए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-49 पर लगातार तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं की वजह बनते जा रहे हैं।









