पलामू : मेदिनीनगर में एक महिला ने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है।महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े हुए मिले. सभी बच्चों की उम्र 3 वर्ष से 7 वर्ष के बीच की थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन खुद की।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान मनीता देवी के रूप हुई है. मृतक महिला मनीता देवी की शादी हरिहरगंज थाना क्षेत्र एक रवि सिंह के साथ हुई थी. जानकारी के अनुसार महिला 20 दिनों पहले अपने घर से बाहर निकली थी आज अपने बच्चों के साथ कहीं जा रही थी. पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है और मोबाइल के आधार पर अन्य बिंदु पर भी जांच की रही है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला अपने दो बेटी और एक बेटे के साथ आत्महत्या की है. मृतक मनीता देवी का मायके पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में है. घटनास्थल पर महिला और उसके बच्चों का शव काफी देर तक पड़ा हुआ था. शवों के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया. महिला ने आत्महत्या से पहले कुछ नमकीन खाया था, जो घटनास्थल पर पड़ा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके के लिए रवाना हो गए है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...