प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो को ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर बधाई दी

ई दिल्ली, 29 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर बधाई दी। उन्होंने इसे एक अविश्वसनीय मील का पत्थर बताया जो देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दूरदर्शिता, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा में निजी क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्र अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना जारी रखेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई। यह अविश्वसनीय मील का पत्थर हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दूरदर्शिता, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निजी क्षेत्र के साथ मिलकर भारत की अंतरिक्ष यात्रा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना जारी रखेगी।”

उल्लेखनीय है कि इसरो की स्थापना 1969 में हुई थी। 1993 में पहला लॉन्च पैड स्थापित किया गया। दूसरा लॉन्च पैड 2004 में बना। हालांकि, पिछले 10 वर्षों में भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और निवेश दोनों के मामले में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। 100वां प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। केन्द्र सरकार अब श्रीहरिकोटा में तीसरा लॉन्च पैड बना रही है।

Mahakumbh भगदड़ में 30 की मौत, 60 घायल, 17 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close