Commonwealth Games 2022: बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता..

पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं और आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, टीम इवेंट में भारत को रजत के साथ संतोष करना पड़ा था, लेकिन महिला एकल में सिंधु ने सोना दिलाया है। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है
कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंधु का अब तक का प्रदर्शन
- पीवी सिंधु ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
- इसके बाद उन्होंने 2018 में महिलाओं की एकल में रजत पदक जीता।
- उन्होंने 2018 में ही मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीता था।
- सिंधु इस बार मिक्सड टीम इवेंट में सिल्वर जीत चुकी हैं।








