झारखंड के ओपनियन पोल पर झामुमो खफा, बोली, झारखंड में BJP को क्लीन स्वीप…..तो अमर बाउरी बोली, बदलाव तो तय है…

रांची। झारखंड में कराये गये चुनावी सर्वे में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए, तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, जबकि झामुमो दूसरे नंबर की पार्टी होगी। इधर टाइम्स नाउ के चुनावी सर्वे पर झामुमो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

लोकसभा के चुनावी सर्वे का आकलन करते हुए झामुमो ने कहा है कि टाइम्स नाउ नवभारत झारखंड में BJP को क्लीन स्वीप दे रही थी। थोड़े दिन बाद उन्हें अपनी गलती की समझ हुई तो वे BJP को 13/14 ( 14 में 13 सीट) क़सम खा कर जीता रही थी। देश में BJP के 400 पार सबसे पहले इन्होंने ही कराये थें।

इधर ओपनियन पोल पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में परिवर्तन की हवा बह रही है। बदलाव तय है “लूट और झूठ” की झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार से झारखंड वासियों को जल्द मुक्ति मिलने वाली है। टाइम्स नाउ द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में BJP – 38 से 43 सीटें दी जा रही है।

झारखंड का ओपिनियन पोल

मुख्यमंत्री सोरेन का कामकाज कैसा?

बहुत अच्छा – 37%

बिल्कुल अच्छा नहीं – 29%

औसत कामकाज – 18%

कह नहीं सकते – 16%

बीजेपी में गुटबाजी को लेकर क्या राय?


आंतरिक गुटबाजी से भारी नुकसान – 43%

कोई नुकसान नहीं – 34%

कुछ हद तक नुकसान – 19%

कह नहीं सकते – 4%

हेमंत सोरेन के जेल जाने का चुनावी असर क्या होगा?


एनडीए को नुकसान, इंडिया को फायदा – 31%

इंडिया को नुकसान, एनडीए को फायदा – 29%

कोई असर नहीं – 34%

कह नहीं सकते – 6%

सोरेन को जेल से लौटकर दोबारा सीएम बनना चाहिए था?


हां – 44%

नहीं – 42%

कह नहीं सकते – 14%

आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?


हेमंत सोरेन – 32%

बाबूलाल मरांडी – 41%

चंपई सोरेन – 5%

अर्जुन मुंडा – 9%

अन्य – 13%

आज चुनाव हुए तो किसे कितना वोट?


जेएमएम – 18.2%

कांग्रेस – 12.2%

बीजेपी – 41.2%

एजेएसयूपी – 9.2%

अन्य – 19.2%

आज चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें?


जेएमएम – 19-24 सीटें

कांग्रेस – 7-12

बीजेपी – 38-43

एजेएसयूपी – 2-7

अन्य – 3-8 सीटें

Related Articles

close