पलामू : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। इस दौरान टीएसपीसी एरिया कमांडर बच्चन को गिरफ्तार किया गया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सर्च ऑपरेशन में पकड़ा गया बच्चन

पलामू पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के एरिया कमांडर उपेंद्र भुइया उर्फ बच्चन को गिरफ्तार किया है। उपेंद्र पलामू के मनातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पलामू पुलिस सूचना मिली थी कि उपेंद्र झारखंड बिहार से सीमावर्ती इलाकों में घूम रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया और इस दौरान पकड़ा गया।

गिरफ्तार एरिया कमांडर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिसके बाद पुलिस ने एक साथ पूरे जिले में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। यह सर्च अभियान झारखंड बिहार सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ पलामू के अंदरूनी विभागों में भी चलाया जा रहा है। इस सर्च अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपेंद्र ने टीएसपीसी के संबंध में पुलिस को संगठन के एक एक आदमी और हथियारों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...