Asia Cup 2023: भारतीय टीम को बड़ा झटका, एशिया कप को बीच में छोड़ घर लौटे ये स्टार प्लेयर

नई दिल्ली : एशिया कप 2023 के बीच टूर्नामेंट में ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घर लौट गए हैं. भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच अपने सोमवार को नेपाल के खिलाफ खेलना है. इस मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे.
हालांकि इसी बीच अच्छी खबर यह भी है कि बुमराह जल्द ही टीम के साथ फिर जुड़ जाएंगे. वो नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. मगर उसके बाद सुपर-4 के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. बताया गया है कि बुमराह व्यक्तिगत कारणों से घर लौट रहे हैं.
चोट के बाद बुमराह ने की टीम में वापसी
चोट के बाद बुमराह ने हाल ही में टीम इंडिया में वापसी की है. बुमराह की पीठ में बार-बार होने वाली तकलीफ के लिए इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी और तब से वह फिटनेस हासिल करने के लिए NCA में रिहैब पर थे. इसके बाद उन्हें सीधे आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का कप्तान बनाया था.








