24 महिला हिरासत में : बागेश्वर बाबा के दरबार में अपराधिक घटना को अंजाम दे रही थी शातिर महिलाएं, पकड़ी गई..

बिहार : राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम है. इसमें बिहार और UP की महिला चैन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय है. कलश यात्रा के अलावा कार्यक्रम स्थल से अब तक कई महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग हो चुकी है. इस मामले में नौबतपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग महिला गिरोह की सक्रिय 24 महिला सदस्यों को हिरासत में लिया है.

पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं ऐसे कार्यक्रमों पर नजर रखती हैं. इसी के साथ कार्यक्रम में या बड़े मेलों में जाकर वहां की महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देती हैं. पुलिस ने इन महिलाओं को हिरासत में लेकर धारा 109 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस आरोपी महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई और उनसे पूछताछ की.

Related Articles

close