मुंबई। शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। राहुल पर दुबई की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राहुल शेवाले की शिकायत करते हुए पत्र भी लिखा है। बता दें कि शिंदे गुट ने आज ही दावा किया है कि ओम बिरला ने राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना का नेता चुना है।

33 साल की महिला ने शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर बलात्कार, मानसिक उत्पीड़ना और धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 2020 में सांसद ने उसके साथ शादी का वादा किया था, लेकिन बदा में शादी से इंकार कर दिया। वो लगातार उसे धोखा दे रहे हैं। इस मामले में साकीनाका पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया गया है।

महिला का आरोप था कि पुलिस इस मामले में उसकी FIR दर्ज नहीं कर रही है। इसलिए उसने मुख्यमंत्री को सीधे पत्र लिखा है। महिला दुबई की रहने वाली है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...