मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाजार से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या…इलाके में दहशत का माहौल.
Rampage of criminals in Muzaffarpur: A young man returning from the market was shot dead...an atmosphere of terror in the area.

Muzaffarpur Man Shot Dead : की घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना कोइली भराव गांव की बताई जा रही है, जहां वार्ड संख्या 2 के रहने वाले रणधीर कुमार की हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय रणधीर कुमार बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं. गोली लगने से रणधीर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रणधीर कुमार को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया.
Muzaffarpur Man Shot Dead की इस घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है.
वहीं, एसकेएमसीएच पहुंचे मीनापुर विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में यह आठवीं हत्या है, लेकिन अब तक किसी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है. उनका कहना है कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.









