जवान ने भाई को मार दी गोली: घर में हुआ झगड़ा तो गुस्से में सिपाही ने भाई के सर में मार दी गोली, छुट्टी में आया था घर, वारदात के बाद हुआ फरार

Soldier shoots brother: A quarrel broke out at home and an angry soldier shot his brother in the head. He had come home on leave and fled after the incident.

आईटीबीपी के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Crime News : एक जवान ऐसा हैवान बना, कि अपने भाई को ही गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। आरोपी जवान वारदात के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाशी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुई है।

बिहार के भोजपुर जिले से ये एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में आपसी रंजिश के चलते आईटीबीपी के एक जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बभनौली गांव वार्ड संख्या-6 निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र गणेश तिवारी के रूप में की गई है।

गणेश तिवारी पेशे से किसान थे और गांव में एक सामान्य जीवन जी रहे थे। परिजनों के मुताबिक, आरोपी आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी उनका चचेरा भाई है, जो छुट्टी पर घर आया हुआ था।

मृतक के बेटे गोलू तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बसंत तिवारी लंबे समय से परिवार के साथ विवाद में था। उसने आरोप लगाया कि जब भी आरोपी छुट्टी पर गांव आता था, वह कभी घर की छत से तो कभी बाहर खुले में फायरिंग कर पूरे परिवार और गांव वालों को डराने की कोशिश करता था।

सोमवार की सुबह भी इसी रंजिश के चलते उसने उनके पिता गणेश तिवारी के माथे में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजकुमार साह और मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेरकर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और उन्हें आगे की जांच के लिए सुरक्षित किया।

एसडीपीओ-1 राजकुमार साह ने बताया कि मृतक के सिर के बाईं ओर गोली लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल टावर डंप और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी जवान की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी जवान ने कथित तौर पर अन्य लोगों पर भी फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत और बढ़ गई। हालांकि, किसी अन्य के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी आईटीबीपी जवान छुट्टी पर घर आया था और वारदात के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close