Crime News: मासूम की चीखें दबा दी गईं… दरिंदगी की हद पार, सुबह पोखर किनारे मिला खून से सना शव

दुष्कर्म के बाद नाबालिग की निर्मम हत्या, CCTV ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार

Crime News:दरभंगा।बिहार के दरभंगा जिले से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। रविवार सुबह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पटवा पोखर के पास एक नाबालिग बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। इस दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में आक्रोश भड़क उठा और लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।

Crime News: कैसे हुआ मासूम का अपहरण?

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार शाम बच्ची अपने मोहल्ले में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी विकास कुमार महतो ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

जब रविवार सुबह तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे ऐसा भयावह दृश्य देखने को मिलेगा।

Crime News:पोखर किनारे मिला शव, मोहल्ले में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह पटवा पोखर के पास कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने की आवाज़ आई। जब लोग वहां पहुंचे, तो जमीन पर खून से सना मासूम बच्ची का शव पड़ा था। यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

 CCTV फुटेज ने खोला राज

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विकास कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, वहीं आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

Crime News:आक्रोश, आगजनी और सड़क जाम

मासूम की हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी और कादिराबाद सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close