पिता बना हैवान! प्रेग्नेंट बेटी के बच्चे का बाप निकला खुद पिता, DNA रिपोर्ट ने उड़ा दिए होश

मुंबई से इंसानियत को शर्मसार करने वाला खुलासा, 17 लोगों के DNA टेस्ट के बाद सामने आया सच

Mumbai Crime News :मुंबई से सामने आया यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि इंसानियत को भी झकझोर देने वाला है। कफ परेड इलाके में रहने वाली 20 साल की मूक-बाधित युवती के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। जिस शख्स पर भरोसे की सबसे मजबूत दीवार होनी चाहिए थी, वही पिता बेटी का बलात्कारी निकला

DNA जांच की रिपोर्ट सामने आते ही इस जघन्य अपराध की परतें एक-एक कर खुलती चली गईं।

 तब खुला राज, जब पेट में महसूस हुई अजीब हरकत

मामले का खुलासा सितंबर 2025 में हुआ, जब युवती ने अपनी दादी को इशारों में बताया कि उसके पेट में कुछ अजीब-सा चल रहा है, जैसे कीड़े रेंग रहे हों। परिजन उसे तुरंत कामा एंड अल्बलेस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

जांच में डॉक्टरों ने जो बताया, उससे परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई—
लड़की पांच महीने की गर्भवती थी।

अस्पताल प्रशासन ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी।

 सच्चाई जानने के लिए 17 लोगों का DNA टेस्ट

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता न तो स्पष्ट बयान देने में सक्षम थी और न ही शुरुआत में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी। पिता ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसे कुछ नहीं पता और उसने शिकायत करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग करवाई, जिसके बाद युवती शिकायत के लिए तैयार हुई।
पुलिस ने पिता समेत कुल 17 संदिग्धों के DNA सैंपल लिए और भ्रूण के जेनेटिक डेटा से मिलान कराया।

 DNA रिपोर्ट ने उड़ा दिए होश

27 जनवरी को आई रिपोर्ट ने पुलिस को भी दहला दिया।
सिर्फ एक DNA सैंपल मैच हुआ—और वो था लड़की के पिता का।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिता ने मार्च से सितंबर 2025 के बीच कई बार अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी का था।

 आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच जारी

DNA रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में IPC/न्याय संहिता की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानसिकता को दर्शाने वाला अपराध है और इसमें कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close