Republic Day 2026: 77वां या 78वां, साल 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत? दूर करिए कंफ्यूजन
Republic Day 2026: Which Republic Day will India celebrate in 2026? 77th or 78th? Clear up the confusion.

Republic Day 2026: भारत में साल 2026 के गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बीच लोगों के बीच एक बड़ी उलझन फिर से सामने आ चुकी है. यह उलझन है कि इस साल का गणतंत्र दिवस 77वां है या 78वां. बहुत से लोग सोचते होंगे की इसकी गिनती ज्यादा होनी चाहिए, लेकिन गणतंत्र दिवस की नंबरिंग के पीछे का लॉजिक कुछ और ही है. तो आइए जानते हैं कि इस लॉजिक के बारे में.
गणतंत्र दिवस कब है?
आधिकारिक तौर पर देखा जाए तो भारत 26 जनवरी 1950 को एक गणतंत्र देश बना. इस दिन से ही भारत का संविधान भी लागू हुआ था. इस ऐतिहासिक क्षण में ब्रिटिश युग के गवर्नर ऑफ इंडिया एक्ट 1935 को खत्म किया और भारत के एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान को स्थापित किया. सबसे अहम बात यह रही कि 26 जनवरी 1950 को ही भारत का पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया.
कैसे होती है गणतंत्र दिवस की गिनती?
दरअसल, सबसे ज्यादा उलझन इस वजह से होने लगती है, क्योंकि लोग घटनाओं को नहीं गिनते बल्कि पूरे सालों को गिनते हैं. गणतंत्र दिवस की गिनती एक इवेंट आधारित सिस्टम का पालन करती है. यानी कि सभी उत्सवों को 1950 में पहले उत्सव से गिनना शुरू कर दिया जाता है. एक बार जब यह तरीक लागू की जाती है तब से ही नंबरिंग सीधी और लगातार हो जाती है.
26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाय गया था, वहीं 26 जनवरी 1961 को दूसरा गणतंत्र दिवस मनाया गया. जिसके बाद हर साल बिना रूके ये सिलसिला बिना रिसेट किए लगातार जारी रहा. इस लॉजिक के अनुसार 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया था और इस साल 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा.
लोगों को लगता है यह 78वां गणतंत्र दिवस
कई लोग गिनती बीते हुए सालों की संख्या को देखते हुए करते हैं. लोग 1950 और 2026 के बीच का अंतर निकालते हैं तो इस तरीका को गलत मानते है क्योंकि पहला गणतंत्र दिवस 1950 में ही हो चुका था. लेकिन सालों को गिनना और फिर घटनाओं को गिनना एक जैसा नहीं होता है.
गणतंत्र दिवस 2026 कहां मनाया जाएगा
हर साल की तरह गणतंत्र दिवस परेड 2026 नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होगी. परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और संवैधानिक मूल्यों को दिखाया जाएगा. इसमें राज्य और मंत्रालय की झांकियां, सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ियां और छात्रों और सांस्कृतिक समूहों की भागीदारी होगी.
कहा मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस 2026 का पर्व
हर साल की तरह ही गणतंत्र दिवस की परेड 2026 में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर ही होगी. परेड में भारत की सभी सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और संवैधानिक मूल्यों को एक साथ दिखाया जाएगा. इसमें राज्यों और मंत्रालय की झांकियां, सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ियां और छात्रों और सांस्कृतिक समूहों की भागीदारी भी होगी.









